सऊदी बस हादसा: उमरा ज़ायरीन की मौत से पूरे भारत में मातम
सऊदी अरब में आज जो दर्दनाक सऊदी बस हादसा हुआ, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। मक्का से मदीना जा रही बस में उमरा के सफ़र पर निकले हमारे 42 भारतीय मुसाफ़िर चंद ही पलों में मौत के मुंह में समा गए।
उमरा के सफ़र में दर्दनाक मोड़
सोचिए—जो लोग अल्लाह के घर की ज़ियारत के लिए रवाना हुए थे, जिनकी ज़ुबान पर “लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की गूंज थी, उन्हीं में से कई लोग अपनी आख़िरी सांस उसी मुक़द्दस सरज़मीन पर छोड़ गए। किसी को क्या पता था कि इबादत का यह सफ़र उनकी आख़िरी मंज़िल बन जाएगा।
टक्कर इतनी भयानक थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई लोग नींद में थे, किसी ने घर वालों के लिए दुआ की होगी, किसी के दिल में कोई अधूरी तमन्ना रही होगी, और किसी को शायद एहसास तक नहीं हुआ कि यही उनका आख़िरी सफ़र है।
ज़िंदगी की नाज़ुक हकीकत
ऐसी ख़बरें इंसान को भीतर तक तोड़ देती हैं। ज़िंदगी कितनी नाज़ुक और मौत कितनी क़रीब होती है—यह हादसा इसका सबसे बड़ा सबूत है। हम हज़ारों प्लान बनाते हैं, लेकिन अल्लाह की तदबीर सब पर ग़ालिब होती है।
दुआ और सब्र की अपील
या अल्लाह, इस सऊदी बस हादसा में जान गंवाने वाले सभी मुसाफ़िरों पर अपनी रहमत नाज़िल फ़रमा… उनके ग़मज़दा घर वालों को सब्र और ताक़त अता फ़रमा। क्योंकि यह दर्द वही समझ सकता है जिसके घर पर अचानक ऐसी ख़ामोशी उतरती है जिसमें चीख़ भी खो जाती है।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिउन
अगर आप चाहते हैं कि हम आपको हर बड़ी ब्रेकिंग की सही और ताज़ा अपडेट सबसे पहले दें, तो इस पोस्ट को शेयर करें और हमारे ब्लॉग को फॉलो ज़रूर करें।

Comments
Post a Comment