Skip to main content

आत्मकथा 1 – सूफी एजाज़ आलम ख़ान क़ादरी

 आत्मकथा – सूफी एजाज़ आलम ख़ान क़ादरी

अस्सलामु अलैकुम। मैं सूफी एजाज़ आलम ख़ान क़ादरी, बस्ती (उत्तर प्रदेश) से ताल्लुक़ रखता हूँ। मेरा जीवन धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में लोगों की सेवा और मार्गदर्शन करने के लिए समर्पित रहा है।

रूहानी मार्ग और पीर-ओ-मुरशिद:

मैं हजरत सय्यद शेख अब्दुल कादिर जिलानी रजिअल्लाहु तआला अन्हु का कल्बी और रूहानी मुरीद हूँ। मैं बड़ी ग्यारहवीं शरीफ, सन 2014 ई0 में गौस पाक के रूहानी फैज़  से मुरीद बना हूँ।


पद और ज़िम्मेदारियाँ:

प्रिंसिपल – दारुल उलूम इस्लामिया फैज़ाने आलम, दमया परसा, जिला बस्ती।


अध्यक्ष – आलम रूहानी मिशन, बस्ती।


डिप्टी एडिटर – AKP NEWS 786।

संदेश और विचारधारा:

मैं हमेशा लोगों को इस्लामी तालीम, अख़लाक़, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम देता हूँ। मेरा मानना है कि हमें किसी भी फिरके में बंटने की बजाय सुन्नी मुसलमान के रूप में एकजुट रहना चाहिए और अमन-ओ-शांति फैलानी चाहिए। मैं यही कहता हूँ कि इल्म (ज्ञान) और तालीम ही इंसान को समाज में बुलंदी पर ले जाती है।

सामाजिक कार्य और सेवा:

आलम जन सेवा संस्थान, बस्ती के बैनर तले आलम रूहानी मिशन,  बस्ती और दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम दमया परसा,  बस्ती के ज़रिए मैं समाज में धार्मिक, शैक्षिक, एकता, भाईचारा  जागरूकता फैलाने का काम करता हूँ।

कुरान-हदीस और तिब्बे नबवी से रूहानी नुक्शे और पीर गौस पाक के रूहानी फैज़ से रूहानी इलाज, बग़ैर उजरत (निःशुल्क), आम जनता की खिदमत के लिए हर इतवार और जुमेरात को करता हूँ।

पर्यावरण संरक्षण के लिए नीम और आम के पौधे लगाकर लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करता हूँ।

स्कूल और मदरसों में बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम पर भी निरन्तर जोर देता हूँ।

विशेषताएँ और दृष्टिकोण:

मेरी शख्सियत सूफियाना रंग-ओ-अंदाज़ और दरगाही  मोहब्बत से जुड़ी है। मैं समाज में मोहब्बत, इत्तेहाद और इंसानियत की शिक्षा फैलाने वाले उलेमा में से हूँ। 

पिता/उस्ताद:

ख़ादिम-ए-रसूलुल्लाह ﷺ पीर मोहम्मद जावेद आलम खान।

निवास:

1361/6 जयपुरवा, गांधी नगर, कोतवाली, जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश।

मेरी यही कोशिश रहती है कि लोगों तक रूहानी, शैक्षणिक और सामाजिक ज्ञान पहुँच सके और हर इंसान के दिल में मोहब्बत और भाईचारे की भावना बनी रहे।

आपका

सूफी एजाज़ आलम खान कादरी

संपर्क और व्हाट्सएप नंबर 91+9451437422

Comments

Popular posts from this blog

26 अक्टूबर को फिर पिलाया जाएगा रूहानी शर्बत — सूफ़ी मत से अमन व मोहब्बत का पैग़ाम

🕊 सूफ़ी मत का पैग़ाम और रूहानी शर्बत से अमन व मोहब्बत का संदेश जयपुरवा बस्ती (AKP News 786): आलम रूहानी मिशन में गुरुवार, 23 अक्टूबर को सूफ़ी एजाज़ आलम ख़ान क़ादरी ने रूहानी शर्बत पिलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हाज़िरी दी और रूहानी फ़ैज़ पाया। 🌿 सूफ़ी मत का असल संदेश — मोहब्बत और इंसानियत मौक़े पर सूफ़ी साहब ने फ़रमाया — “रूहानी शर्बत का मक़सद सिर्फ़ जिस्म को ताक़त देना नहीं, बल्कि दिल और रूह को सुकून पहुँचाना है। जब दिल पाक और नियत साफ़ होती है, तो इंसान अल्लाह की क़ुरबत महसूस करता है — यही असल तसव्वुफ़ है।” उन्होंने आगे कहा कि सूफ़ी मत हमेशा मोहब्बत, अमन और इंसानियत की राह दिखाता है। नफ़रत को ख़त्म कर, एक-दूसरे से प्यार करना ही सूफ़ी रास्ते की हक़ीक़ी पहचान है। 🕯 अगला रूहानी शर्बत: तारीख़ और वक़्त अगला रूहानी शर्बत 26 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक पिलाया जाएगा। सूफ़ी साहब ने दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों से अपील की कि वे आने से पहले संपर्क करें: 📞 मोबाइल नंबर: 9451437422 💫 सूफ़ी एजाज़ ...

राष्ट्रीय सकारात्मक सोच दिवस पर सूफी एजाज़ आलम खान कादरी का संदेश।

 राष्ट्रीय सकारात्मक सोच दिवस पर सूफी एजाज़ आलम खान कादरी का संदेश राष्ट्रीय सकारात्मक सोच दिवस के मौके पर दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम दमया परसा के प्रिंसिपल सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने क्लास 10 और 12 के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान के जीवन में चेतन मन  और अवचेतन  मन की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि चेतन मन से इंसान सोचता, निर्णय लेता और तर्क-वितर्क करता है। लेकिन इसकी क्षमता सीमित है। वहीं, अवचेतन मन वह शक्ति है जो पर्दे के पीछे लगातार काम करता है और जिसमें हमारी यादें, आदतें, विश्वास और अनुभव संग्रहित रहते हैं। सूफी साहब ने कहा कि हमें अपने चेतन मन को हमेशा सकारात्मक विचारों में लगाना चाहिए। अच्छी आदतें अपनाएँ, नेक लोगों की संगत करें, मां-बाप और उस्ताद की हिदायतों पर अमल करें और बुरी संगत से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जब इंसान रोज़ाना सकारात्मक सोच के साथ काम करता है, तो वे विचार अवचेतन मन में जमा होकर उसकी पूरी ज़िंदगी को बेहतर और सफल बना देते हैं।  सूफी एजाज़ कादरी ने यह भी कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहद सम्मान पूर्वक आप सब पास ह...

Jashn-e-Eid Milad-un-Nabi 2025 | Urs, Mehfil-e-Naat & Islamic Conference in Basti, Uttar Pradesh