Skip to main content

आत्महत्या नहीं, सब्र ही समाधान – सूफी एजाज़ आलम खान कादरी

 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम दमया परसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आत्महत्या नहीं, सब्र ही समाधान – सूफी एजाज़ आलम खान कादरी

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम दमया परसा, बस्ती में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आत्महत्या जैसी सामाजिक और धार्मिक बुराई से बचने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि इंसान को हर हाल में अपने मानसिक विचारों पर नियंत्रण रखना चाहिए। सकारात्मक सोच, अच्छे विचार, अच्छा बोलना और अच्छे कर्म ही जीवन को संवार सकते हैं। नकारात्मक विचार इंसान को गलत राह पर ले जाते हैं। चिंता और मायूसी से दूर रहकर हमेशा उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

सूफी साहब ने विशेष रूप से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "इस उम्र में बच्चों का मन कोमल होता है और छोटी-छोटी बातों से प्रभावित हो जाता है। कई बार परीक्षा में असफलता या कम अंक आने पर छात्र-छात्राएँ आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठा लेते हैं, जो बिल्कुल गलत है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का नया अवसर है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि नशे और किसी भी चीज की जरूरत से ज्यादा आदत भी आत्महत्या के पीछे बड़ा कारण बनती है। किसी भी स्थिति में इंसान को धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए। आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं बल्कि एक सामाजिक अपराध और धार्मिक पाप है।

सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने अंत में सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे हमेशा सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करें, जीवन में आगे बढ़ें और कठिनाइयों का सामना हिम्मत से करें। तभी कामयाबी मिलेगी और दुनिया सलाम करेगी।

इस कार्यक्रम ने मकसूद अहमद खान, मजबूल्लाह, परवेज अहमद, सोनी चौधरी, अमीना खातून सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Comments

Popular posts from this blog

26 अक्टूबर को फिर पिलाया जाएगा रूहानी शर्बत — सूफ़ी मत से अमन व मोहब्बत का पैग़ाम

🕊 सूफ़ी मत का पैग़ाम और रूहानी शर्बत से अमन व मोहब्बत का संदेश जयपुरवा बस्ती (AKP News 786): आलम रूहानी मिशन में गुरुवार, 23 अक्टूबर को सूफ़ी एजाज़ आलम ख़ान क़ादरी ने रूहानी शर्बत पिलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हाज़िरी दी और रूहानी फ़ैज़ पाया। 🌿 सूफ़ी मत का असल संदेश — मोहब्बत और इंसानियत मौक़े पर सूफ़ी साहब ने फ़रमाया — “रूहानी शर्बत का मक़सद सिर्फ़ जिस्म को ताक़त देना नहीं, बल्कि दिल और रूह को सुकून पहुँचाना है। जब दिल पाक और नियत साफ़ होती है, तो इंसान अल्लाह की क़ुरबत महसूस करता है — यही असल तसव्वुफ़ है।” उन्होंने आगे कहा कि सूफ़ी मत हमेशा मोहब्बत, अमन और इंसानियत की राह दिखाता है। नफ़रत को ख़त्म कर, एक-दूसरे से प्यार करना ही सूफ़ी रास्ते की हक़ीक़ी पहचान है। 🕯 अगला रूहानी शर्बत: तारीख़ और वक़्त अगला रूहानी शर्बत 26 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक पिलाया जाएगा। सूफ़ी साहब ने दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों से अपील की कि वे आने से पहले संपर्क करें: 📞 मोबाइल नंबर: 9451437422 💫 सूफ़ी एजाज़ ...

राष्ट्रीय सकारात्मक सोच दिवस पर सूफी एजाज़ आलम खान कादरी का संदेश।

 राष्ट्रीय सकारात्मक सोच दिवस पर सूफी एजाज़ आलम खान कादरी का संदेश राष्ट्रीय सकारात्मक सोच दिवस के मौके पर दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम दमया परसा के प्रिंसिपल सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने क्लास 10 और 12 के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान के जीवन में चेतन मन  और अवचेतन  मन की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि चेतन मन से इंसान सोचता, निर्णय लेता और तर्क-वितर्क करता है। लेकिन इसकी क्षमता सीमित है। वहीं, अवचेतन मन वह शक्ति है जो पर्दे के पीछे लगातार काम करता है और जिसमें हमारी यादें, आदतें, विश्वास और अनुभव संग्रहित रहते हैं। सूफी साहब ने कहा कि हमें अपने चेतन मन को हमेशा सकारात्मक विचारों में लगाना चाहिए। अच्छी आदतें अपनाएँ, नेक लोगों की संगत करें, मां-बाप और उस्ताद की हिदायतों पर अमल करें और बुरी संगत से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जब इंसान रोज़ाना सकारात्मक सोच के साथ काम करता है, तो वे विचार अवचेतन मन में जमा होकर उसकी पूरी ज़िंदगी को बेहतर और सफल बना देते हैं।  सूफी एजाज़ कादरी ने यह भी कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहद सम्मान पूर्वक आप सब पास ह...

Jashn-e-Eid Milad-un-Nabi 2025 | Urs, Mehfil-e-Naat & Islamic Conference in Basti, Uttar Pradesh